कुछ दूर हमारे साथ चलो, हम दिल की कहानी कह देंगे
समझे ना जिसे तुम आँखों से वो बात जुबानी कह देंगे
जो प्यार करेंगे जानेंगे, हर बात हमारी मानेंगे
जो जले ना हो खुद उल्फत में, वो आग को पानी कह देंगे
जब प्यास जवान हो जाएगी, एहसास की मंजिल पायेगी
खामोश रहेंगे और तुम्हें हम अपनी कहानी कह देंगे
क्या दिल में जरा तुम बैठो तो, कुछ हाल हमारा पूछो तो
हम सादा दिल हैं "अश्क" मगर हर बात पुरानी कह देंगे
No comments:
Post a Comment